फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Thu, 07 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से वीरवार को अमृतसर में गुरमेज सिंह (45) की मौत हो गई। उसका कई दिन से जनता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


हेल्थ अफसर देसराज ने बताया कि 27 दिसंबर को स्वाइन फ्लू से मरे हरजिंदर सिंह के जब खून के सैंपल मेडिकल कालेज स्थित लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजे थे तभी गुरमेज सिंह की सैंपल रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे।

इसके बाद उसका इलाज अजनाला रोड पर स्थित जनता अस्पताल में चल रहा था। मेडिकल टीम ने गुरमेज के परिजनों का ब्लड लेकर मेडिकल कॉलेज की लैबोरेटरी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अमृतसर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। बीते 27 दिसंबर को रमदास के गांव अवान के रहने वाले हरजिंदर सिंह की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। बताया कि स्वाइन फ्लू से ग्रस्त तीन ऐसे मरीज हैं जिनका इलाज गुरु राम अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें