थाना मेहता क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में महिला की मौत और उसका चौदह वर्षीय बेटा जख्मी हो गया। राहगीरों ने दोनों मेहता के सिविल अस्पताल से उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया।
मृतका की पहचान भलाईपुर-पूर्बा की रहने वाली बलविंद्र कौर के तौर पर हुई है। उसके घायल बेटे आकाशदीप सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतका के भाई सोनू निवासी मंडियाला के बयान पर पुलिस ने इंडिका चालक गुरलाल सिंह समेत अज्ञात खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तालाश आरंभ कर दी है।
मेहता थाना के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया बलविंद्र कौर अपने बेटे आकाशदीप सिंह के साथ रविवार दोपहर स्कूटी पर सवार होकर अपने भाई सोनू से मिलने गांव मंडियाला जा रही थी।
थाना मेहता के पास इंडिका कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय बलविद्र कौर की रास्ते में मौत हो गई। बेटा आकाशदीप गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल है।