फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी चुनाव आज: प्रधान और पदाधिकारियों का होगा चयन, सुखबीर बादल ने 90 सदस्यों से मांगी राय

Fri, 20 Nov 2026 09:03 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का जनरल इजलास आज एसजीपीसी मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में दोपहर में होगा। इसमें प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव और अंतरिम कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान चुनाव से पहले सदस्यों के साथ मीटिंग करते सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव आज होंगे। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने वीरवार को एसजीपीसी के करीब 90 सदस्यों के साथ बैठक की। यह बैठक एसजीपीसी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव से पहले हुई। बादल ने सदस्यों से उनकी राय और सुझाव मांगे।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा, पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और पार्टी के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सदस्यों से खुलकर सुझाव देने को कहा। बादल ने बताया कि व्यस्तताओं के कारण वह इस बार व्यक्तिगत रूप से सदस्यों से नहीं मिल पाए। 

पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों के विचार सुने गए हैं। अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर अंतिम फैसला सदस्यों पर ही छोड़ दिया गया है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक मिशन के तहत आगे बढ़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे का प्रबंधन करने वाली कमेटी को सुरक्षा और निगरानी के मामले में अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। बैठक में अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा, बलविंदर सिंह भुंदड़, एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और हरजिंदर कौर सहित करीब 90 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें