फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप; बच्चों को सुरक्षित भेजा गया घर

Fri, 12 Dec 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम धमाकेे की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूलों को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के प्रतिष्ठित सीनियर स्टडी स्कूल को शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध कॉल/मैसेज के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी करवा दी गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

पूरे परिसर को करवाया खाली

सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया। बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। अचानक हुई इस घटना से अभिभावकों में भी डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने सबको स्थिति पर नियंत्रण होने का भरोसा दिलाया।

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीनियर स्टडी स्कूल के साथ-साथ शहर और आसपास के कई अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और बढ़ा दी गई है तथा सभी लोकेशनों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

साइबर सेल कॉल/मैसेज के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस जल्द ही इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें