फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 13 लाख का गेहूं बरामद

Thu, 11 Jun 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गेट हकीमा पुलिस ने सरकारी गेहूं खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपये का गेहूं बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपी फूड सप्लाई विभाग इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह और राजीव कुमार निवासी करतार नगर, छेहर्टा ने सरकार द्वारा चलाई गई आटा दाल स्कीम के तहत कईयों के नीले कार्ड अपने पास रखकर सरकारी गेहूं को खुर्द-बुर्द किया। पुलिस ने पहले राजीव कुमार को हिरासत में लिया।

उसने बताया कि उसने और फूड सप्लाई इंस्पेक्टर ने योजना को अंजाम दिया। वे गरीब लोगों के कार्ड अपने पास रख लेते बाद में उन्हीं कार्ड की बदौलत सरकारी गेहूं को खुर्द-बुर्द कर देते थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 15 हजार 40 बोरियां बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा आरोपी फूड सप्लाई इंस्पेक्टर अभी तक फरार है। उसने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी जिसे सरकारी गेहूं को बरामद होने के आधार पर अदालत ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें