फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: डाकघर में पंजाबी न बोलने वाले कर्मचारी का ट्रांसफर, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन

Fri, 02 Jan 2026 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर डाकघर में ज्यादातर मुलाजिम दूसरे राज्यों से आकर काम करते हैं, उनकी सिलेक्शन हिंदी और इंग्लिश का टेस्ट देने के बाद होती है। विशाल सिंह दिल्ली का रहने वाला है और पिछले चार साल से अमृतसर के डाकघर में काम कर रहा है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के रियाल्टो चौक डाकघर में पोस्ट असिस्टेंट के पंजाबी न बोलने का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद अमृतसर डाक मंडल के अधीक्षक प्रवीण प्रसून ने पोस्ट असिस्टेंट विशाल सिंह को दूसरे विभाग में शिफ्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमृतसर डाकघर में ज्यादातर मुलाजिम दूसरे राज्यों से आकर काम करते हैं, उनकी सिलेक्शन हिंदी और इंग्लिश का टेस्ट देने के बाद होती है। विशाल सिंह दिल्ली का रहने वाला है और पिछले चार साल से अमृतसर के डाकघर में काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह सरकारी मुलाजिम की वीडियो वायरल करना गलत है, सीसीटीवी कैमरों को चेक कर उस व्यक्ति की पहचान की जा रही है, जिसने वीडियो बनाया। अधीक्षक प्रवीण प्रसून  ने कहा कि फिलहाल मामला उनके ध्यान में आ गया है, दोबारा ऐसा न हो इसलिए डाकघर के स्टॉफ को पंजाबी पढ़ने और बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें