फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस को सफलता: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

Wed, 27 May 2026 11:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डीजीपी पंजाब गाैरव यादव ने बताया शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे। आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों से संपर्क बनाए हुए थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


डीजीपी पंजाब गाैरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे। आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों से संपर्क बनाए हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाई जाती थी। इसके बाद इन हथियारों और ड्रग्स को पंजाब के विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।

यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और संगठित अपराध से जुड़े लोगों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें