आरोपी बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर ब्यास की तरफ से आ रहे थे। अमृतसर-तरनतारन टी-प्वाइंट स्थित हाईटेक नाके के पास पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, मैगजीन और 1.05 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई।
अमृतसर जिला देहात पुलिस ने हवाला के 1.05 लाख रुपये, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के लिए काम करते थे और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। हैप्पी जट्ट मूल रूप से जंडियाला गुरु का रहने वाला है। आरोपियों के नाम रामपुरा गांव के गुरसेवक सिंह और मलकीत सिंह, बटाला रोड स्थित खुह कुंडियां वाला के साजन तथा नवां कोट गांव के युवराज सिंह है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर ब्यास की तरफ से आ रहे थे। अमृतसर-तरनतारन टी-प्वाइंट स्थित हाईटेक नाके के पास पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, मैगजीन और 1.05 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई।
जंडियाला के डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी हैप्पी जट्ट और पाकिस्तान में बैठे उसके हैंडलरों के कहने पर हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला की रकम एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि हथियार और कारतूस के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।