फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस और बीएसएफ की कार्रवाई: साढ़े सात किलो से ज्यादा अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 10:47 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में पुलिस और बीएसएफ ने 7.468 किलो अफीम, हेरोइन, एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की हैं। ये बरामदगी दो अलग अलग मामलों में हुई हैं।
विज्ञापन
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 7.468 किलो अफीम और हेरोइन बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


5.468 किलो अफीम और दो किलो हेरोइन बरामद  
जानकारी के मुताबिक थाना घरिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम युगराज सिंह उर्फ काका निवासी गांव धनौआ कलां है। सूचना थी कि आरोपी नशे की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस टीम की ओर से ट्रैप लगाया गया। इसी दौरान आरोपी को आते हुए रोका गया। 

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। मगर तुरंत पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर ही उससे पांच किलो 468 ग्राम अफीम और दो किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच दौरान पता चला कि आरोपी के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ लिंक है। वहीं से ड्रोन के जरिए नशे की खेप मंगवाता और आगे सप्लाई करता था। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने पिस्तौल और दो मैगजीन पकड़ीं 
वहीं दूसरे मामले में बीएसएफ की राजाताल बीओपी के डी कंपनी कमांडर सुनील कुमार की ओर से इलाके में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी तेग सिंह निवासी दाऊके आ रहा था। आरोपी पर संदेह के बाद रोककर उसकी तलाशी ली गई। उससे तुर्किये निर्मित टिसिस जिगना स्पोर्ट 9×19 एमएम पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। ताकि इनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें