नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ ने सरकार विरुद्ध आरपार की लड़ाई का एलान किया है। स्टाफ ने मंगलवार को ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक गुरु नानक देव अस्पताल के परिसर में रोष प्रदर्शन कर गेट रैली की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं अजीतपाल कौर ने कहा 2010 में पटियाला के रजिंद्रा अस्पताल, अमृतसर का गुरु नानक देव अस्पताल में ठेका के आधार पर नियुक्ति की गई थी।
केवल एक बार ही उन्हें 35 प्रतिशत इंक्रीमेंट मिला। पिछले तीन माह से उनकी पगार नहीं मिली। इसके चलते दीपावली फीकी रही। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी से आश्वासन ही मिला।
मेडिकल अधीक्षक रामस्वरुप शर्मा ने भी अपने हाथ खड़े कर दिया। इस पर उन्हें संघर्ष का राह चुनना पड़ा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक रोजाना दो घंटे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार तक समस्याओं को हल नहीं किया गया संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सुखजिंद्र सिंह, आकाश, आर्शदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मोनिका, राजवंत कौर, चरणजीत कौर, दिलराज कौर, सुखजिंद्र कौर, राज रानी आदि मौजूद थे।