फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर नॉर्थ: चार साल के काम पर घमासान, विधायक का 90% विकास का दावा; विपक्ष का आरोप- नया प्रोजेक्ट नहीं लाए

Wed, 09 Sep 2026 11:10 AM IST
Nivedita हरीश शर्मा, संवाद, अमृतसर

सार

2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 58,133 वोट लेकर करीब 23 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। पार्टी से उनके राजनीतिक मतभेद और दूरी के बीच नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने सक्रियता बढ़ाई है।
विज्ञापन
अमृतसर नाॅर्थ का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अमृतसर नॉर्थ हलके में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के नेताओं ने टिकट की दावेदारी को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस में पूर्व विधायक सुनील दत्ती के साथ अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री अनिल जोशी भी सक्रिय हैं। भाजपा और अकाली दल में भी कई नेता टिकट के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं।

2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 58,133 वोट लेकर करीब 23 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। पार्टी से उनके राजनीतिक मतभेद और दूरी के बीच नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने सक्रियता बढ़ाई है। दो पार्षदों ने भी होर्डिंग लगाकर टिकट की दावेदारी पेश की है। 2022 में अकाली दल के अनिल जोशी दूसरे और कांग्रेस के सुनील दत्ती तीसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में चार नाम चर्चा में
कांग्रेस में पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी पप्पू, वरिष्ठ नेता जोगिंदर पाल ढींगरा और अकाली दल से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री अनिल जोशी के नाम चर्चा में हैं। चारों नेता लगातार हलके में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में टिकट की दौड़ और तेज होने के आसार हैं।

भाजपा में वरिष्ठों के साथ युवा चेहरे
भाजपा में 2022 में चुनाव लड़ चुके सुखविंदर सिंह पिंटू के अलावा पूर्व पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक और एनएसयूआई छोड़कर भाजपा में आए अक्षय शर्मा टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी ने पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति सार्वजनिक की है। इससे दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। शिरोमणि अकाली दल में एडवोकेट अमन सिंह मैनी और प्रवासी बोर्ड के पूर्व निदेशक महेश वर्मा टिकट की तैयारी में जुटे हैं।

दावेदार बढ़े पर विकास का विजन साफ नहीं
हलके में टिकट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हैं लेकिन स्थानीय मुद्दों पर प्रमुख दावेदारों का स्पष्ट विजन अभी सामने नहीं आया है। सड़क, यातायात, सीवरेज, पार्किंग, पेयजल, सफाई, अवैध कब्जे और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव में अहम रह सकते हैं। मुकाबला इस बात पर भी निर्भर करेगा कि दल किस चेहरे को मैदान में उतारते हैं और कौन नेता स्थानीय समस्याओं के समाधान का ठोस रोडमैप जनता के सामने रखता है।

विपक्ष बोला- नया प्रोजेक्ट नहीं ला सके विधायक
पूर्व विधायक सुनील दत्ती ने आरोप लगाया कि आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हलका इंचार्ज और पूर्व चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू चार साल में हलके के लिए सरकार से एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय रोज गार्डन में बनाया गया जलियांवाला बाग स्मारक भी देखरेख के अभाव में खंडहर हो गया है। रणजीत एवेन्यू में कूड़े का डंप बना हुआ है और इसका समाधान भी नहीं हो सका।

विधायक बोले- पहले तीन साल में 90 फीसदी काम कराया
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बतौर विधायक वह अपने 90 प्रतिशत विकास कार्य पहले तीन वर्षों में ही पूरे करा चुके हैं। इसका मोहल्ला-वार रिपोर्ट कार्ड भी जनता को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद, मेयर और पार्षदों के काम अलग-अलग होते हैं इसलिए पार्षदों को भी अपना काम करने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र को विकास के लिहाज से पांच हिस्सों में बांटकर काम कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुंवर क्षेत्र की 12 पंचायतों को नगर निगम में शामिल कराने के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से बांटकर विकास कार्य कराए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें