फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : नहीं मिल रहे मुसाफिर, छह माह पहले शुरू की गई अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट फिर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एयर इंडिया ने सिखों के दो तख्तों को जोड़ने वाली छह माह पहले दोबारा शुरू की गई अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट को बंद कर दिया है। फ्लाइट बंद का कारण यात्रियों का लोड कम होना बताया जा रहा है। इस फ्लाइट के बंद होने के बाद अमृतसर से नांदेड़ साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को इसके लिए दिल्ली जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

एयर इंडिया की ओर से इस फ्लाइट को बंद किए जाने की निंदा करते हुए फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के कनवीनर योगेश कामरा ने उड्डयन मंत्रालय से इस फ्लाइट को उड़ान योजना के तहत लाकर दोबारा शुरू करने की मांग की है।
गौर हो कि उड्डयन मंत्रालय ने सिख श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय से अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट शुरू की थी। इसका कारण सिखों के दो तख्तों को जोड़ना था, ताकि यहां से श्रद्धालु सीधे नांदेड़ साहिब पहुंच कर अपने गुरु के दर्शन कर सकें। लेकिन 30 सितंबर 2021 को अचानक इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद एसजीपीसी और पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसका विरोध करते हुए फ्लाइट को दोबारा शुरू करने की मांग की तो नवंबर 2021 को यह फ्लाइट दोबारा शुरू की गई। लेकिन अब एक बार फिर से एयर इंडिया ने अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट को मार्च माह के अंत में फिर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के कनवीनर योगेश कामरा ने कहा कि सरकार को अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट को उड़ान योजना के तहत लाकर अन्य उड़ानों की तरह लाभ दिए जाने चाहिए। क्योंकि कई बार लोड कम होने से एयरलाइन कंपनी को नुकसान होता है, तो इसकी भरपाई के लिए सरकार इंसेंटिव देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें