थाना मेहता के अधीन गांव खजायिला के पास तीन लोगों ने पुलिस नाके के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव के लिए तीनों पर क्रास फायरिंग की। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक थाना मेहता पुलिस को सोमवार रात को गुप्त सूचना मिली कि जालंधर की तरफ से एक कार में सवार तीन लोग गांव खजायिला से निकालेंगे।
उनके पास भारी मात्रा में असलहा है। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने खजायिला के पास नाका लगाया। रात दस बजे पुलिस ने कार को रोका तो उसमें सवार तीन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, लेकिन आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है जिसका नाम राणा जालंधारिया है व मूल रूप से जालंधर का निवासी है। बाकी दो आरोपियों की अब पहचान नहीं हो पाई। प्राथमिक जांच में कार से पुलिस को किसी तरह का असलाह नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभन्न धाराओं के अधीन मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।