फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस कार्यालय में आग से रिकार्ड जले

Wed, 13 Jan 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ऑफिस (एमएस ऑफिस) में शार्ट सर्किट होने से बुधवार की तड़के आग लग गई। आग से कई साल पुराना रिकार्ड जलकर राख हो गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अस्पताल के बेसमेंट में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामस्वरूप शर्मा का कार्यालय है। बुधवार की तड़के कार्यालय में आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देखकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने में जुट गए।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। मेडिकल अधीक्षक ने बताया किआग लगने से कई सालों का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन


फिर भी आग के कारणों का पता लगाने के लिए उप चिकित्सा अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया। जांच टीम उन्हें हफ्ते के भीतर रिपोर्ट पेश करेंगी जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


बताया कि जिस समय आग लगी उस दौरान मेडिकल ऑफिसर जसविंद्र सिंह थे। ऑफिस में मरीजों के अलावा अन्य रिकार्ड था, जो आग की चपेट में आने सेजलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें