सीमा सुरक्षा बल ने 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को अंतरराष्ट्रीय अटारी सरहद सीमा में हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ को तीन कैटेगिरी में बांटा गया था।
अंडर-16 वर्ग में गुरलाल सिंह ने 11 किलोमीटर मैराथन में पहला स्थान पाया। 60 वर्ष की ऊपर की आयु वर्ग में मस्सा सिंह व ओपन फार आल कैटेगिरी में गोबिंद सिंह को पहला स्थान मिला।
इसी तरह अंडर-16 वर्ग में दूसरा स्थान राहुल दीप सिंह, 60 वर्ष की आयु के उपर वर्ग में कुलदीप सिंह व ओपन आफ आल एज में जतिदंर सिंह ने पुरस्कार जीता। तीसरा पुरस्कार अंडर 16 में लवप्रीत सिंह व ओपन आफ आल कैटेगिरी में जगमंगल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजौत कौर ने हर कैटेगिरी में प्रथत स्थान हासिल करने वालों को 51 हजार रुपये , दूसरे स्थान पर रहने वालों को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 11 हजार रुपये के पुरस्कार प्रदान किए
डीआईजी सुमेर सिंह ने अपने संबोधन में हाफ मैराथन का आयोजन लोगों के अंदर खेलों के प्रति जागृति पैदा करने के लिए किया गया।
दौड़ में स्कूली बच्चों , बुजुर्गों और युवाओं ने में हिस्सा लिया। पंजाब पुलिस के डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रेस शुरू कराई। इस मौके पर बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल, डिप्टी कमांडेंट डीएस राणा आदि ने भी मौजूद थे।