मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 12 व 14 दिसंबर को खडूर साहिब हल्के की ग्राम पंचायतों के साथ मुलाकात करने के लिए पहुंच रहे है।
मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान गांव के लोगों की मुश्किलें सुनने के साथ विकास कार्यो के लिए ग्रांट जारी करेंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल ने विभिन्न जिला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को लेकर की जा रही तैयारियों के लिए बुलाई गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से अपने दौरे की शुरूआत करेंगे। शाम 5 बजे तक वह विभिन्न गंावों में जाकर पंचायतों से मुलाकात कर गांवों में होने वाले विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करेंगे।
उन्होंने बताया 14 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल की ओर से गोइंदवाल साहिब में कराई जा रही सद्भावना रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आम जनता को सुविधाओं को ध्यान रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
उन्होने बताया कि 14 दिसंबर को होने वाली सद्भावना रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई मंत्री पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रविंदर सिंह ब्रहम्पुरा, अलविंदरपाल सिंह पखोके, एडीसी रणबीर सिंह मूधल, कुलदीप सिंह, जगमोहन सिंह एसपी डी, डीडीपीओ रसाल सिंह उपस्थित थे।