फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार ने रिहा किए तीन पाक कैदी

Sat, 12 Dec 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पाकिस्तान के तुरंत बाद भारत सरकार ने शुक्रवार को तीन पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया है।
विज्ञापन


तीनों कैदी जम्मू कश्मीर की जेल से रिहा किएगए है। यह कैदी गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोपों मे गिरफ्तार किये गए थे। इस कैदियों ने आरोपों के तहत सजा को पूरी कर लिया था। इसके बाद भारत सरकार ने इन्हें रिहा कर दिया। बीएसएफ ने दोपहर बाद तीनों को पाक रेंजर्स के हवाले किया।

भारत स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन की ओर से इन तीनों कैदियों को पाकिस्तान जाने के लिए इमरजेंसी ट्रेवल सार्टिफिकेट जारी किए गए। जब यह कैदी पाकिस्तान भेजने के लिए बार्डर पर लाए गए तो इनके चेहरों पर रिहाई की खुशी झलक रही थी। तीनों कैदियों में आशिक अली बलूचिस्तान का है।
विज्ञापन


वह करीब छह वर्ष की कैद जम्मू जेल से पूरी कर रिहा हुआ है। दूसरा कैदी मुहम्मद रफीक है। यह कैदी पाकिस्तान के गुजरात जिले का है और करीब तीन साल भारतीय जेल में कैद रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह तीसरा कैदी सय्यद आफिल अली है। वह पाकिस्तान के मुलतान का रहने वाला है। वह भी गलती से बार्डर क्रास करने के मामले में भारतीय जेल में करीब साढ़े तीन वर्षों तक बंद रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें