फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन ने दिल्ली डिवीजन को दी मात

Thu, 17 Dec 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्दर्न रेलवे डिवीजनल हॉकी चैंपियनशिप का वीरवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में दोपहर दो बजे आगाज हुआ। इसका शुभारंभ फिरोजपुर डिवीजन के एडीआरएम आशुतोष पंथ व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बलविंद्र सिंह शम्मी ने किया।
विज्ञापन

 
वीरवार को पहला मैच फिरोजपुर डिवीजन और दिल्ली डिवीजन के बीच हुआ। इसमें फिरोजपुर डिवीजन ने दिल्ली डिवीजन को 10-2 से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए बलविंद्र शम्मी ने बताया कि नार्दर्न रेलवे की तरफ से पचास वर्ष से हॉकी के मैच कराए जा रहे हैं। इसमें इस वर्ष कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया है।

इनमें लखनऊ, अंबाला, हेड क्वार्टर दिल्ली, आरपीएफ, फिरोजपुर डिवीजन, मुरादाबाद, दिल्ली डिवीजन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके रहने और खाने-पीने का प्रबंध अमृतसर रेलवे प्रशासन की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट 17 से 21 दिसंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के आखिरी दिन फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम अनुज प्रकाश और दिल्ली से रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी फाइनल मैच देखने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें