श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था स्पेशल ट्रेन से अटारी रेलवे स्टेशन से खालसाई जयकारों की गूंज के बीच रवाना हो गया।
श्रद्धालुओं के जत्थे में महिला, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हैं। अमृतसर के गांव चब्बा में सिख संगठनों की ओर से आयोजित सरबत खालसा के बाद प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाला यह पहला जत्था है।
जत्थे का नेतृत्व एसजीपीसी के गुरमीत सिंह और डिप्टी लीडर अमरजीत सिंह कर रहे हैं।