कोहरे के कहर से ट्रेनों का लेट होना जारी है। रविवार को लंबे रूट की आने-जाने वाली सात ट्रेनें लेट रहीं । ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन नंबर 12029 दिल्ली से आने वाले शताब्दी ट्रेन दोपहर 1.45 की बजाय दो बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची।
ट्रेन नंबर 14649 फ्लाइंग मेल दरबंगा को शानिवार रात 11.45 पर पहुंचना था। लेट होने के कारण यह ट्रेन रविवार की दोपहर 2.50 बजे पर अमृतसर स्टेशन पहुंची।
अमृतसर रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेन 15210 जनसेवा सुबह 6.35 बडे की बजाय शाम पांच बजकर बीस मिनट पर चली। ट्रेन नंबर 14674 शहीद एक्सप्रेस 11.55 की बजाय रविवार रात साढ़े तीन बजे चलेगी।
हफ्ते में एक बार चलने वाली जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह दस बजकर पैंतीस मिनट की बजाय दोपहर तीन बजें चली। ट्रेन नंबर 14612 गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 12.35 की बजाय शाम चार बजे चली।
ट्रेन नंबर 13050 शाम 6.10 की बजाय रात साढ़े नौ बजे रवाना हुई। यात्री सजय कुमार, अश्वनी कुमार, सुखविंद्र सिंह, नीलम मल्होत्रा, किरण कुमारी ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उन्हें बसों में सफर करने का विकल्प ढूंढना पड़ रहा है। पूछताछ केंद्र में ट्रेन के टाइम का पूछने पर वहां तैनात कर्मचारी सही ढंग से बातचीत नहीं करते हैं।