फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा हो जाएं तैयार, सरकारी विभागों में 1.13 लाख नौकरियां जल्द

Sun, 29 Nov 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में 1.13 लाख सरकारी नौकरियों पर शीघ्र भर्ती की जाएंगी, ताकि राज्य के बेरोजगार नवयुवकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


शीघ्र ही इस भर्ती संबधी विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। यह बातें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने खडूर साहिब क्षेत्र के गांव पख्खोके में संगत दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिअद और भाजपा का गठजोड़ विकास की नीतियों के कारण आने वाले विधान सभा चुनावों में एक बार फिर से शानदार जीत प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अमन-शांति, आपसी सद्भावना और विकास में यकीन रखते हैं और सरकार की कारगुजारी से संतुष्ट हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खींचतान की राजनीति को छोड़ दें, क्योकि पंजाब के लोग ऐसी राजनीति में यकीन नही रखते।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पहले ही कैप्टन को इसी नीति पर चलने के कारण 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में नकार चुके हैं।

इससे कैप्टन को सबक सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 25-25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है।
विज्ञापन


सरकार प्रत्येक गांव, शहर में सभी बुनियादी सुविधाए जैसे कि जल आपूर्ति एवं सेनिटेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइटें, सड़कों आदि के कार्यों को प्राथमिकता दी है।

इससे पूर्व गांव पंडोरी गोला, कदगिल्ल,बागडीयां व पख्खोके में संगत दर्शन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ही देश का अकेला राज्य हेै जहां संगत दर्शन जैसे कार्यक्रम किये जाते है।
विज्ञापन


संगत दर्शन कार्यक्रमों पर बादल ने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित नहीं है और इसका केवल एक ही उद्देश्य लोगों की समस्याओं का हल और विकास है।  

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों मुश्किलें सुनीं और अधिकारियों को हल के लिए निर्देश दिए। उन्होंने गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्रांट भी वितरित की।

इस अवसर पर रणजीत सिंह ब्रहमपुरा सांसद, रविंद्र सिंह ब्रहमपुरा चेयरमैन जिला योजना कमेटी, अलविंद्र पाल सिंह पख्खोके जिला प्रधान शिअद, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव केजेएस चीमा, अजय कुमार शर्मा, लोकनाथ आंगरा आईजी, बलविंद्र सिंह धालीवाल उपायुक्त, कुंवर विजय प्रताप सिंह डीआईजी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें