कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर शेखूपुर के समीप तेजरफ्तार ने वीरवार की देर रात पावरकाम के खंभे को टक्कर मार दी। इससे शेखूपुर कालोनी की बिजली गुल हो गई।
वीरवार की देर रात ढाई बजे जैन कार सवार लोगों ने शेखूपुर के पास पावरकाम के खंभे को टक्कर मार दी। इससे बिजली गुल हो गई। कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई।
शुक्रवार की सुबह पावरकाम मुलाजिमों ने मरम्मत करके बिजली आपूर्ति शुरू करा दी। थाना सिटी के एसएचओ नरिंदर सिंह औजला ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
एसडीओ पावरकाम सिटी-सब डिवीजन रमेश चंद्र अरोड़ा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बिजली सुचारु बनाना था। कार चालक के खिलाफ सरकारी नुकसान करने की शिकायत दी जा रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।