फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के डर ड्रेन में कूदा युवक, मौत

Mon, 06 Jul 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सराएं अमानत खां अधीन आते गांव नौशहरा में नशीले पदार्थों के मामले में जमानत पर आए युवक प्रदीप सिंह रिंकू ने रविवार को पुलिस के डर से ड्रेन में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को ड्रेन से लाश मिली। इससे भड़के परिजनों ने लाश थाने में रखकर धरना लगा दिया। एसपी (डी) के आदेश पर मामले में तीन हवलदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

मृतक के मामा  पूर्व सरपंच गुरभेज सिंह भेजा ने बताया कि रविवार को थाना सराएं अमानत खां से कुछ पुलिस मुलाजिमों ने उसके भांजे प्रदीप सिंह के घर पर छापामारी की। पुलिस के डर से उसका भांजा प्रदीप भाग गया और उसने पुलिस के सामने ड्रेन में छलांग मार दी।
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिम उसे बचाने की बजाए वहां से चुपचाप भाग निकले। इससे ड्रेन में डूबकर उसकी मौत हो गई। इस बात का पता सोमवार की सुबह तब लगा, जब प्रदीप सिंह की लाश ड्रेन में उतराती मिली।

पहले तो घर वाले यहीं समझ रहे थे कि प्रदीप सिंह डर के कारण कहीं चला गया है। इस पर रोष में आए मृतक के परिवार वालों ने उसके शव को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों ने मांग की कि पुलिस कर्मचारियों पर कत्ल का मामला दर्ज किया जाए।

मामले की सूचना पर एसपी (डी) हरविंदर सिंह, डीएसपी सुखविंदर सिंह थाने पहुंच गए। एसपी (डी) के निर्देश पर पुलिस ने हवलदार पूरन सिंह, धनवंत सिंह और रेशम के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया। एसपी (डी) ने बताया कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना सराएं अमानत खां  के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप सिंह खिलाफ नशीले पदार्थ के केस दर्ज है और वह जमानत पर आया हुआ था। कल फाजिल्लका में उसके भाई भोले से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी जाने के बाद पुलिस ने उसके घर में छापामारी की। डर के कारण प्रदीप सिंह भाग गया व उसने बचने के लिए ट्रेन में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें