छेहरटा के पास ओसीएम मिल की निवासी एक छात्रा को ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
छात्रा जीएनडीयू के वेरका कैंपस में बीकॉम भाग-1 में पढ़ती थी। पुलिस चौकी मजीठा बाईपास के पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
केस के जांच अधिकारी एसआई प्रेम सिंह ने जानकारी दी कि मृतक छात्रा अंजली जीएनडीयू वेरका कैंपस के बीकॉम भाग-1 की छात्रा थी।
मंगलवार सुबह वह घर में रोल नंबर स्लिप भूलकर स्कूल आ गई थी। घर से रोल नंबर स्लिप देने के लिए अंजली ने दोस्त गुरप्रीत सिंह, विशाल निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर सहयोग मांगा।
तीनों मोटरसाइकिल सवार होकर अंजली के घर जा रहे थे। मजीठा रोड--वेरका बाईपास के पास से उनके आगे जा रही एक कार के चालक ने ब्रेक मार दी।
कार के पीछे जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने भी ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी मोटरसाइकिल ट्राली से टकरा गई। इस पर गुरप्रीत, विशाल दाहिनी तरफ और अंजली बायीं तरफ गिर गई।
इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अंजली को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
चौकी मजीठा रोड के इंचार्ज एसआई प्रेम सिंह ने बताया ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।