फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 14 Nov 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने में नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना चाटीविंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना मानांवाला कलां के पास हुई। रंजीत सिंह (38) निवासी गांव रुपोवाली सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे मामले में थाना कत्थूनंगल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कार चालक ने एक व्यक्ति को सड़क पार करते समय कुचल दिया।

उसे गुरु रामदास अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक मुख्तियार सिंह के भाई सुखदेव सिंह निवासी गांव झंडे के बयान पर भरत नगर निवासी सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें