फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 11 Jan 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छेहरटा और  थाना कंबोह क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवक की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना छेहरटा क्षेत्र के माहल हाईवे के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अशोक कुमार निवासी रोज गार्डन, रामतीर्थ घायल हो गया। पुलिस ने उसे ओहरी अस्पताल भर्ती कराया। सोमवार की सुबह अशोक ने दम तोड़ दिया।

एएसआई बलविंद्र सिंह ने मृतक के भाई सावन कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना कंबोह के अधीन गांव घरिंडी के रहने वाला गुरभेज सिंह अपने पिता परमजीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की सुबह गुरु का बाग गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। पिता को मामूली चोटें आईं और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें