फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटर रेहड़े में सवार मरने वालों की संख्या 11 हुई, तीन की हालत गंभीर

Thu, 31 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को देर शाम खजाला गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी बस ने पीटर रेहडे़ (कुड्डके) को टक्कर मार देने से 11 लोगों की मौत की प्रशासन ने वीरवार को पुष्टि कर दी, जिनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


उन्हें अमृतसर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया। वहीं तरसिका थाना ने सचदेव कंपनी के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 304 के अधीन मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए तरसिका थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी का गठन किया गया।

बुधवार देर रात नौ लोगों की हादसे में मौत हो चुकी थी, जबकि वीरवार सुबह दो लोगों ने दम तोड़ दिया। अब हादसे में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 11 हो गई, जिनकी प्रशासन ने पहचान कर उनके शवों का पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मरने वालों में अमन पुत्री केवल सिंह निवासी सिंधवा, मंगल सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी सारियाना, जगीर कौर निवासी कोटली ढोले शाह, दविंदर कौर निवासी सिंधवा, रंजीत कौर निवासी सिंधवा, सवरण कौर निवासी सिंघवा, रमणदीप कौर निवासी कोटली ढोले शाह, शरणजीत कौर निवासी सिंधवा, मनिंदर कौर निवासी कोटली ढोले शाह, संदीप कौर कोटली ढोलेशाह, हरजीत कौर निवासी कोटलीढोले शाह के तौर पर हुई।

गुरजंट पुत्र प्रेम सिंह, पूजा, निशान सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं प्रशासन द्वारा किसी तरह की आर्थिक मदद न करने पर मृतकों के परिजन काफी आहत हैं।

घटना बुधवार देर शाम करीब सात बजे हुई। पीटर रेहड़े में 25 लोग सवार थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार बस ने पहले पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी और बाद में अनियंत्रित होते हुए पीटर रेहड़े को टक्कर मार दी।

मटर तोड़ने के बाद जा रहे थे घर
करीब 25 श्रमिक नवाविंड से किसी जमींदार के खेतों में मटर तोड़ने का कार्य समाप्त कर कोटली टोले शाह जा रहे थे। खजाला गांव के समीप एक तेजरफ्तार बस चालक ने पीटर रेहड़े में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद गांव के लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें