जंडियाला में दाना मंडी के हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर-407 ने एक सैंट्रो कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद अज्ञात कैंटर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों को जंडियाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया।
मृतक की पहचान कमलजीत सिंह निवासी थापर कालोनी के तौर पर हुई है। वहीं घायल के नाम हरीश कुमार, डॉ. कमलजीत सिंह निवासी लुधियाना हैं। थाना जंडियाला में इस केस के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंद्र मोहन ने बताया दी कि तीनों युवक अमृतसर से लुधियाना अपने घर कार में जा रहे थे।
जंडियाला की दाना मंडी के समीप हाईवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात कैंटर चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात कैंटर चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
कमलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों घायलों को जंडियाला के सरकारी अस्पताल भर्ती किया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।