बॉर्डर के साथ लगते हुए गांवों में गश्त तेज
पंजाब पुलिस की टीमों के साथ-साथ बीएसएफ के जवानों की ओर से बॉर्डर के साथ-साथ लगते गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही घोषणा भी करवाई जा रही है कि गांव वालों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस और बीएसएफ के जवानों को बताया जाए। गांव के लोगों को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने की अपील की गई है।
बीएसएफ ने सीमा पर लगे हाई-टेक सर्विलांस कैमरे, नाइट विजन उपकरण और मोशन सेंसर्स को भी एक्टिव कर दिया है। वहीं, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि अतिरिक्त फोर्स को शहर में तैनात कर दिया है और शहर को आने-जाने वाले हर एक पॉइंट पर नजर रखी जा रही है। शहर के बाहर से आने वाली हर एक गाड़ी को भी अच्छे से चेक किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।