फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अकाली नेता की हत्या: बदमाशों ने की फायरिंग, हरजिंदर सिंह को लगी तीन गोलियां

Mon, 26 May 2025 03:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हादसे में अकाली नेता की मौत हो गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े गोलियां चली हैं। अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह को कुछ लोगों ने रविवार की दोपहर छेहरटा इलाके में गोलियां मारीं। इस वारदात में हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती  करवाया जहां इलाज के दौरान अकाली नेता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने की तीन आरोपियों की पहचान 

पुलिस ने हरजिंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी, किशु और करण कीड़ा के तौर पर हुई है। इसकी जानकारी डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होंने कहा पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या कृष्ण गैंग ने की है। कृष्ण गैंग ओर पार्षद के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें