फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सात माह से वेतन के इंतजार में एडिड स्कूल टीचर्स, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 06 Sep 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। एडिड स्कूल शिक्षकों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। इस समस्या को लेकर एडिड स्कूल टीचर्स यूनियन ने रविवार को बैठक की। यूनियन ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
यूनियन प्रधान अजय चौहान ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एडिड स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों को पिछली सरकारों से ज्यादा परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को बार-बार मांगों से अवगत कराने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिक्षकों द्वारा कई बार धरने और प्रदर्शन किए गए हैं। इसके बावजूद सरकार ने उनके वेतन में देरी की है। चौहान ने याद दिलाया कि पहले भी तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था। तब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के आवास के बाहर मुलाजिमों ने कपड़े उतारकर विरोध जताया था। सरकार ने तब आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया था लेकिन वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन प्रधान अजय चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने लंबित वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया तो संघर्ष को प्रदेश स्तर पर तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के 117 विधानसभा हलकों में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। यह मोर्चा सरकार के विधायकों और मंत्रियों के आवासों अथवा कार्यालयों के बाहर होगा। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें