फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

After Attack : पासपोर्ट ने बांटे परिवार, अलग होने के गम में सरहद पर रो रहे हैं दिल... टपक रहा है आंखों से 'लहू

Sat, 26 Apr 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

जाकिया फिरदौस और पाकिस्तानी नागरिक साहिबजादा मुनादी अहमद भी बॉर्डर पर अलग हो गए। दरअसल जाकिया का पासपोर्ट भारत का है,जबकि उसकी शादी पाकिस्तान में हुई है।
विज्ञापन
वाघा बॉर्डर पर पति मुनादी अहमद के गले लगकर रोती जाकिया। - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद उपजी परिस्थितियों का खामियाजा दोनों देशों के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों देशों से लोगों का लाैटना जारी है, लेकिन कुछ महिलाएं पाकिस्तान में शादी होने के बावजूद वापस नहीं लाैट पाईं, क्योंकि उनके पासपोर्ट भारत के थे। उन्हें अब तक पाकिस्तान की नागरिकता नहीं मिली है। वो पति व बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं।

विज्ञापन


हालांकि बीएसएफ ने पति और बच्चों को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी। महिलाओं ने कहा कि उनकी नागरिकता का मामला कोर्ट में है। इसपर
बीएसएफ ने कहा कि भारतीय पासपोर्ट वालों को जाने की इजाजत नहीं दे सकते। इस तरह एक पासपोर्ट की वजह से परिवार दो हिस्सों में बंट गए। 

परिवार के पास भेजे भारत सरकार : जाकिया फिरदौस और पाकिस्तानी नागरिक साहिबजादा मुनादी अहमद भी बॉर्डर पर अलग हो गए। दरअसल जाकिया का पासपोर्ट भारत का है,जबकि उसकी शादी पाकिस्तान में हुई है।

  • वहीं, अरूदा ने कहा कि वह अपने परिवार के पास लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हुकूमत से गुजारिश है कि उन्हें पाकिस्तान जाने दिया जाए

एक और आतंकी का घर मिट्टी में: सुरक्षाबलों ने आतंकी एहसान उल हक का मकान गिराया, 24 घंटे में तीसरी बड़ी कार्रवाई

मैं यहीं रह गई : शनिजा ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी कराची में हुई थी। मायका दिल्ली में है और माता-पिता से मिलने आई थी। सरकार के आदेश के बाद वह अटारी बाॅर्डर पहुंची, तो वापसी की इजाजत नहीं मिली।

  • वाघा-अटारी बॉर्डर से शुक्रवार शाम तक 416 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट आए। वहीं, 215 पाकिस्तानी नागरिक अपने वतन लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें