फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट पर हमले के मामले में भाजपा पार्षद पर केस दर्ज

Sun, 11 May 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अमृतसर के एडवोकेट विनीत महाजन पर शनिवार शाम हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर-7 के भाजपा पार्षद प्रभजोत सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नर जतिंदर पाल सिंह औलख ने कहा कि हमले की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भाजपा काउंसिलर पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं भाजपा के नेताओं का एक ग्रुप पुलिस कमिश्नर को मिला और काउंसिलर प्रभजोत सिंह का बचाव किया। नेताओं ने कहा कि प्रभजोत पर दर्ज मामला गलत है। शनिवार शाम को विनीत महाजन पर जानलेवा हमला हुआ और इस समय विनीत महाजन और उनके भाई अवनीत महाजन अस्पताल में है। महाजन ने इस हमले पीछे अनिल जोशी का हाथ बताया है।



विनीत महाजन और संदीप गोरसी दोनों वकीलों ने अनिल जोशी के खिलाफ दोहरी वोट बनाने के मामले की चुनाव कमीशन को शिकायत की है। इसके अलावा इन दोनों ने अनिल जोशी के खिलाफ मानहानि के दो मुकद्मे दायर किए हैं, जबकि एक मामला नगर निगम की मिलीभगत के साथ विनीत महाजन के होटल की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने का है।
विज्ञापन




मानहानि के मामले में अदालत की तरफ से अनिल जोशी के गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, जबकि दोहरी वोट के मामले में अमृतसर की अदालत ने अनिल जोशी के खिलाफ वारंट जारी किए हुए हैं। जोशी ने इस पूरे मामले को अपने खिलाफ साजिश बताया है और कहा कि इस हमले के पीछे उनका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें