संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई करते प्रशासन ने जिले के 10 आईलेट्स कोचिंग सेंटर, ट्रैवल, टिकटिंग एजेंसियां के लाइसेंस रद्द किए हैं। एडीसी ज्योति बाला ने कहा कि इन एजेंसियों द्वारा अपने लाइसेंसों के नवीनीकरण के लिए कार्यालय को कोई अनुरोध नहीं किया और कुछ एजेंसियों ने अनुरोध किया है कि वह अपने लाइसेंसों का नवीनीकरण कराने के लिए इच्छुक नहीं हैं, इसके आधार पर उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
एडीसी ज्योति बाला ने ध्रुव सेखड़ी इमिग्रेशन कंसल्टेंट कैनेडी एवेन्यू, बीएस इंस्टीट्यूट गांव जेठूवाल, सूबा ट्रैवल्स कटरा बग्गीया, फर्स्ट स्टेप वीजा सर्विसेज रामतीर्थ रोड, मैक्स एजुकेशन सर्विस एंड टेस्ट सेंटर रणजीत एवेन्यू, श्री गणेश सेवा कबीर पार्क, टू वीजा वर्ल्ड मेन मार्केट न्यू अमृतसर, गुरु ट्रैवल्स वाल्मीकि चौक जंडियाला गुरु, ब्रिजिंग ओवरसीज हाथी गेट, सतनाम इमिग्रेशन कंसल्टेंट कबीर पार्क के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।