फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: मजीठा रोड पुल पर दर्दनाक हादसा, रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार; तीन युवकों की मौत

Wed, 10 Dec 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

युवकों की कार तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमृतसर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मजीठा रोड पुल पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। भीषण टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवकों की कार तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें