फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर ने महिला और पुरुष को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारीवाल बाईपास पर टिप्पर चालक ने गलत साइड से आकर साइकिल पर जा रहे महिला और पुरुष को कुचल दिया। महिला की पहचान मुलीना उर्फ पप्पू और पुरुष की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी सिंघपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने टिप्पर चालक की पहचान करके मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पवन पुत्र यकूब मसीह निवासी कलेर कलां (सेखवां) ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां मुलीना दाना मंडी धारीवाल में गई हुई थी। जहां पर उसे जान पहचान वाला कश्मीर सिंह मिल गया। उसके साइकिल के पीछे बैठकर उसकी मां अपनी बेटी के पास गांव खुंडा जा रही थी। जैसे ही वह हाईवे बाईपास के सामने गुरुद्वारा बुर्ज साहिब पहुंचे तो गुरदासपुर की तरफ से एक टिप्पर तेज रफ्तार में आ रहा था। उसे रणजीत सिंह निवासी अजीत नगर अलीवाल रोड बटाला चला रहा था। उसने अपना टिप्पर गलत साइड से लाकर साइकिल में टक्कर मार दी। टिप्पर के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई वैष्णो दास ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर उक्त टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें