फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली और बस में टक्कर, मची चीख-पुकार, निजी बस के उड़े परखच्चे, दो की मौत

Thu, 05 Dec 2024 10:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में वीरवार को भयानक हादसा हुआ है। ब्यास पुल के ऊपर निजी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में ब्यास पुल पर वीरवार को भयानक हादसा हो गया। पुल के ऊपर सवारियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। जब हादसा हुआ तो वहां चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद निजी बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद वहां ट्रैफिक जाम लग गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 



जानकारी के मुताबिक कस्बा ब्यास में दरिया के पुल के नजदीक एक सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ईटों से भरी ट्राॅली से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राली और बस दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वीरवार दोपहर को बाबा बुड्ढा प्राइवेट बस सर्विस गोल्डन एक्सप्रेस अमृतसर से जालंधर की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी। जब वह ब्यास कस्बे के पास ड्रेन के पुल पर पहुंची तो वह ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली के पिछले हिस्से को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बस उस ट्राली को काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर चली गई, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में बस के कंडक्टर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को ब्यास अस्पताल और कुछ लोगों को बाबा बकाला साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की वजह से पूरा रास्ता जाम हो गया है। वहीं बस भी चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें