फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में सिविल सर्जन को बोलेरो ने मारी टक्कर, गंभीर

Thu, 19 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज करवातीं सिविल सर्जन डा. बरिंदरा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गुरदासपुर के नंगल गुरुद्वारा गद्दी बाबा बंदा सिंह बहादुर में प्रबंधों का जायजा लेने के लिए पहुंची सिविल सर्जन डा. बरिंदरा सिंह से पुलिस की एक गाड़ी आ टकराई जिसमें वह बुरी तरह से घायल हुई हैं। उनके पांव फैक्चर होने का समाचार है। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


समारोह में सुखबीर सिंह बादल पहुंच रहे हैं इसलिए प्रशासन चाक चौबंद प्रबंध करने में जुटा हुआ है। इसी के तहत सिविल सर्जन गुरदासपुर डा. बरिंदरा सिंह जायजा लेने के लिए पहुंची थी। वहीं पुलिस के अधिकारी भी इस बैठक में पहुंचे हुए थे।

बैठक खत्म होने के बाद सिविल सर्जन गुरदासपुर डा. बरिंदरा सिंह अपनी गाड़ी के आने का इंतजार कर रही थी कि अचानक ऊंची जगह पर लगी एक पुलिस की बोलेरो गाड़ी जिसमें कोई भी नहीं था हैंड ब्रेक खराब होने के कारण नीचे की ओर आने लगी।
विज्ञापन


यह गाड़ी पहले प्रांगण में लगाए गए टेंट के साथ टकराई और फिर टेंट गिरने के बाद आगे बढ़ी तो सामने खड़ी सिविल सर्जन गुरदासपुर डा. बरिंदरा सिंह के साथ यह गाड़ी आ टकराई और उनके पांवों को कुचलती हुई निकल गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें