सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सोमवार की देर रात को गांव नवां पिंड मिलखीवाल के पास हुआ। थाना किला लाल सिंह पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जसवंत सिंह निवासी गांव चंदके ने बताया कि उसका छोटा भाई हरजिंदर सिंह (32) प्राइवेट स्कूल में चौकीदार था। सोमवार की देर रात वह बाइक पर गांव जा रहा था।
गांव नवां पिंड मिलखीवाल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर ले जाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।