बटाला में अमृतसर-बटाला बाईपास के पास पलटी बस।
- फोटो : amarujala
अमृतसर-बटाला बाईपास के पास एक प्राइवेट बस पलट गई। बस में 50 सवारियां थी। बस पलटने से तीन लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
घायल छोटू राम ने बताया कि वह बस में सवार अन्य लोगों के साथ डेरा ब्यास से सेवा करके वापस पठानकोट आ रहा था। श्री हरगोबिंदपुर के अमृतसर-बटाला बाईपास के पास सामने से गन्ने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को साइड देने के लिए ड्राइवर ने बस को सड़क से नीचे उतार दी।
इससे बस असंतुलित होकर गेहूं के खेत में पलट गई। आसपास के गांव के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चंचला देवी वासी कांगड़ा, मीनाक्षी, छोटू राम वासी नगरोटा सूया जिला कांगड़ा घायल हुए।