संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हरदयाल सिंह निवासी मिलाप एवेन्यू छेहरटा ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने था। उन्होंने ट्रैवल एजेंट कुलबीर सिंह कोडा (निवासी सेक्टर-91 नजदीक बंगाल अस्पताल, मोहाली) और प्रियंका शर्मा (निवासी-523 सेकंड फ्लोर सेक्टर-70, मोहाली) के साथ संपर्क किया था। दोनों ने उनके बेटे करणवीर सिंह को कनाडा भेजने का वादा किया। वहां पर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी लगवाने की भी बात कही थी। बदले में अलग-अलग तारीख पर 4.35 लाख रुपये लिए। रुपए लेने के बाद न तो विदेश भेजा और न ही उनके रुपये वापस दिए। पुलिस कमिश्नर ने 10 जुलाई को जांच के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच के बाद थाना छेहरटा में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।