फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राॅली ने युवती को कुचला, मौत

Tue, 28 Apr 2026 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। कस्बा छेहरटा चौक के पास रांग साइड से आ रही ट्राॅली चालक ने होशियारपुर की रहने वाली एक्टिवा सवार युवती सलोनी को कुचल दिया। इस घटना में सलोनी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक सलोनी के साथ एक्टिवा पर सवार उसके सहपाठी संदीप कुमार के मामा अशोक कुमार ने बताया कि उनका भांजा सलोनी के साथ गवर्नमेंट पाॅलिटेक्निकल काॅलेज में फार्मेसी कर रहा है। मंगलवार डेढ़ बजे के करीब वह एक्टिवा पर पाॅलिटेक्निकल काॅलेज में पेपर देने के लिए निकली तो छेहरटा चौक पीर की दरगाह के पास रांग साइड से आ रही ट्राॅली चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस कारण सलोनी ट्राॅली के टायर के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और भांजा संदीप कुमार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें लगीं। मौके पर आसपास के लोगों ने छेहरटा थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ट्राॅली को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर खड़े आसपास के लोगों ने कहा कि पुलिस ने ट्राॅली चालक को पकड़कर मौके से भगा दिया। सलोनी अपनी मौसी के पास भल्ला काॅलोनी में रहती थी और पाॅलिटेक्निक काॅलेज में फार्मेसी कर रही थी। छेहरटा थाने के एसएचओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है और सलोनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें