फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: इटली से लौटे युवक की गोली मार कर हत्या

Sun, 02 Nov 2025 09:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गांव धालीवाल में इटली से लौटे मलकीत सिंह उर्फ अमृता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार देर रात हुई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अमृता के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ खेतों में बुवाई कर रहा था। इस दौरान उनके गांव के बिक्रम सिंह ने उन पर गोलियां चला दी।

फायरिंग के दौरान मलकीत सिंह गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिक्रम सिंह पहले भी सुरजीत सिंह के परिवार को धमकियां देता था। वह उनसे रंगदारी की मांग भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना पाकर थाना राजासांसी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बिक्रम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें