संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। केंद्रीय जेल फताहपुर में नशे के केस में बंद पति को नशीली गोलियां सप्लाई करने पहुंची महिला को जेल प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इस्लामाबाद थाने में राजासांसी निवासी अंजू और जेल में बंद उसके पति विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट अमरबीर सिंह की शिकायत पर की।
एएसआई अश्वनी ने बताया कि विक्की जेल में नशीले पदार्थों के केस में बंद है। उसकी पत्नी अंजू वीरवार को उससे मुलाकात करने पहुंची थी। संदेह होने पर जेल के कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उससे नशे की 45 गोलियां बरामद हुईं।