संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरुद्वारा बोर्ड नांदेड़ के मुख्य प्रशासक डॉ. विजय सतबीर सिंह और उनके सलाहकार जसवंत सिंह बॉबी ने कहा है कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब आदि राज्यों के प्रमुख व्यक्तियों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में भारत के रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात करेगा। हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी और सुगम यात्रा की मांग लंबे समय से की जा रही है, जिससे हजूर साहिब नांदेड़ और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को लाभ मिल सकेगा। ऐसी विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के आधे से अधिक राज्यों में रहने वाले सिख समुदाय को बहुत लाभ होगा। इसी प्रकार हजूर साहिब नांदेड़ से हेमकुंड साहिब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए जाते हैं। नांदेड़ साहिब से उत्तराखंड के लिए सीधी रेलगाड़ियां न होने के कारण सिख श्रद्धालुओं को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए श्री हजूर साहिब नांदेड़ से देहरादून व पांचों तख्तों तक विशेष तीर्थ यात्रा रेलगाड़ी चलाने के लिए रेल मंत्री को अनुरोध पत्र सौंपा जाएगा। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र चरण स्पर्श भूमि श्री हजूर साहिब नांदेड़ के श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।