फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: फ्रिज से उठी चिंगारी, अस्पताल में लगी आग

Mon, 22 Sep 2025 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पास अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चंद मिनटों में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। समय रहते अस्पताल कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ब्लड बैंक के पास धुआं उठता दिखाई दिया अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया।
जिस जगह आग लगी थी उसके एकदम समीप बच्चों का वार्ड था। कर्मचारियों ने वहां भर्ती बच्चों और परिजनों को बाहर निकाला और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी मरीज या अस्पताल कर्मचारी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह ब्लड बैंक में रखे एक फ्रिज का अचानक हिट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत हालात को काबू में कर लिया और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। दमकल विभाग ने आग की घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें