फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी बरसी पर बाबा बकाला में होगा भव्य समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हिंद की चादर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी बरसी को समर्पित कार्यक्रमों को लेकर कैबिनेट मंत्रियों कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंद, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली और निदेशक संजीव तिवाड़ी ने जिला प्रशासन व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ कस्बा बाबा बकाला का दौरा किया। उन्होंने स्मृति समागम के संभावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा गुरदासपुर से आनंदपुर साहिब तक निकलने वाली माझा क्षेत्र यात्रा के स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
पर्यटन मंत्री तरनप्रीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में बाबा बकाला साहिब में भव्य धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। इन समागमों की तैयारियों की समीक्षा प्रतिदिन स्वयं मुख्यमंत्री पंजाब कर रहे हैं। 19 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले इन आयोजनों में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभी अधिकार महज ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा समझकर कार्य करें।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि हमारे पास केवल 40 कार्य दिवस हैं इसलिए कार्यों की शुरुआत आज से ही कर दी गई है। हमारी टीमें योजना बनाकर कार्य कर रही हैं। जिन रास्तों और सड़कों का निर्माण होना है उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। 5 सितंबर को आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी की स्मृति में निर्मित स्मारक के उद्घाटन के साथ ये समागम शुरू होंगे। विभागीय सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि गुरु साहिब के दर्शन और विचारों के प्रचार के लिए ये समागम सरकार द्वारा विशेष रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। ये समागम इतने शानदार होंगे कि आने वाली पीढ़ियां इन्हें याद रखेंगी।
विज्ञापन

दुनिया भर की नानक नाम लेवा संगत को जोड़ेंगे
विधायक दलबीर सिंह टोग ने बाबा बकाला में होने वाले समागमों के लिए तन-मन-धन से कार्य करने का संकल्प लेते हुए कहा कि हम इस समागम को पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर मनाएंगे और दुनिया भर की नानक नाम लेवा संगत को जोड़ेंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें बाबा बकाला की पवित्र धरती पर रहने का अवसर मिला है। यह कार्यक्रम विश्वस्तर पर देखे और सुने जाएंगे, इसलिए तैयारियां भी उसी स्तर की होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें