फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala Encounter: मुठभेड़ में गोली लगने से एक गैंगस्टर ढेर, पुलिस हिरासत में दूसरा साथी; एक पुलिसकर्मी घायल

Thu, 27 Feb 2025 10:24 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

बटाला पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, उसका दूसरा साथी पुलिस की हिरासत में है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत और एक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, उसका दूसरा साथी पुलिस की हिरासत में है। मरने वाले गैंगस्टर की पहचान मोहित निवासी गांव बोदे की खुई के रूप में हुई है और दूसरे आरोपी की पहचान विशाल भटी निवासी गांव बासरपुरा बटाला के रूप में हुई है, जो पुलिस की हिरासत में है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपी जैतींपुर और रायमल में ग्रनेड से हमला करने के आरोपी थे। गुरुवार की रात को डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह पहुंचे और बताया कि बटाला पुलिस अधीन गांव बिधिपुर के पास नाकाबंदी करके पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरा आरोपी विशाल को उसके घर से ही गिरफ्तार किया था। आठ बजे के करीब जब हथियारों की निशानदेही के लिए पुलिस मोहित को थाना मेहता के पास गांव गगढ़भाना के पास लेकर गई तो अचानक से फरार होने की मंशा से आरोपी मोहित ने पुलिस पारटी पर एक पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस द्वारा जवाबी हमले में मोहित को गोली लगी और वह घायल हो गया, जब मोहित को बटाला के अस्पताल में पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की रात को आरोपी मोहित का शव बटाला के सिविल अस्पताल में लाया गया। वहीं, इस पुलिस मुकाबले में थाना कोटली सूरत मल्ही के एक पुलिस जवान अजीत सिंह के घुटनों में भी गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल पुलिस जवान का इलाज बटाला में ही चल रहा है। पुलिस ने मौके पर से एक एक पिस्तौल बरामद किया है। इस मामले में दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 15 जनवरी 2025 को अमृतसर के जैंतीपुर में शराब कारोबारी पप्पू जैंतीपुरिया के घर में ग्रनेड से हमला किया था। इसके अलावा 17 फरवरी 2025 को बटाला के गांव रायमल में ग्रनेड से पुलिस कर्मी के घर के पास हमला किया था, जिससे घर का भारी माली नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें