फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। देश के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी के मामले में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ कपूरथला में केस दर्ज कर लिया गया है। राजा के खिलाफ बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस को शिकायत दी थी। राजा वड़िंग ने तरनतारन उपचुनाव के प्रचार के लिए आयोजित एक जनसभा में बूटा सिंह के रंग को लेकर विवादित बयान दिया था। भाषण के दौरान वड़िंग ने विपक्षी दलों ने उन्हें चौतरफा घेर लिया। राजा वड़िंग अपने बयान पर माफी भी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वे बूटा सिंह का सम्मान करते हैं। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनके माफी मांगने के बावजूद मामला शांत नहीं हो रहा था। विरोधी उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। बूटा सिंह के परिवारिक सदस्य फगवाड़ा में रहते हैं। आप के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान बूटा सिंह के भतीजे हैं। उन्होंने भी टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


आयोग ने पूछा- वड़िंग को अब तक तड़ीपार क्यों नहीं किया
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने वड़िंग पर कार्रवाई के संदर्भ में तरनतारन के जिला उपायुक्त और एसएसपी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। पंजाब एससी कमीशन ने जिला चुनाव अधिकारी को तलब करके पूछा है कि उन्होंने अभी तक वड़िंग को जिले से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया गया। अब कपूरथला पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 और 196 के साथ एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वड़िंग को इस मामले में गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें