फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अकाली सरपंच की हत्या का एक आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार, पंजाब लाने की तैयारी

Tue, 26 Nov 2019 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में एक युवक को नामजद कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है। अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया है कि आरोपी मामला दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी की डर से फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन


तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई है कि अमृतपाल सिंह निवासी गांव दालम नंगल थाना किला लाल सिंह भी पूर्व सरपंच दलबीर सिंह की हत्या में शामिल था। पुलिस के पास सूचना थी कि अमृतपाल सिंह महाराष्ट्र में है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी जसबीर राय की अगुवाई में बटाला से पुलिस टीम को भेजा गया। 25 नवंबर की रात करीब 9 बजे अमृतपाल सिंह को पूरना रेलवे स्टेशन जिला परभणी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नांदेड जा रहा था। आरोपी को जल्द ही पंजाब लाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि 18 नवंबर को थाना कोटली सूरत मलही थाने के गांव ढिलवां के पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कोटली सूरत मल्ही थाने में मृतक दलबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह के बयान पर बलविंदर सिंह, उसके बेटे मेजर सिंह और मनदीप सिंह निवासी गांव ढिलवां समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


फिलहाल उक्त आरोपी फरार हैं। सरपंच की हत्या के बाद बटाला पुलिस ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। पुलिस की धीमी रफ्तार को देखकर सोमवार को मृतक सरपंच के पारिवारिक सदस्यों और अकाली वर्करों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें